प्रतिनिधि, सौर बाजार
प्रमुख पति द्वारा किया गया जमीन पर कब्जा,पंचायत की बैठक ने साबित किया अवैध
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत धनछोहा गांव स्थित उत्कर्मित माध्यामिक विद्यालय के जमीन के कुछ हिस्से सौर बाजार प्रखंड प्रमुख पति नूर आलम उर्फ लंबू द्वारा अपने पिता मोहम्मद राजा हुसैन के नाम से फर्जी केबाला करवा लेने का मामला प्रकाश में आया था जिसको लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में तीरी पंचायत के मुखिया हरिनंदन सादा, सरपंच रामदेव पासवान सहित अन्य लोगों ने आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया था। आवेदन के आलोक में सौर बाजार अंचलाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया था। इसको लेकर रविवार को विद्यालय परिसर में पंचायत के सभी लोगों को बुलाकर एक अहम बैठक आयोजित कर विद्यालय के जमीन को जब नापी करवाया गया। जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया हरिनंदन सादा ने बताया की प्रमुख पति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया जमीन विद्यालय परिसर का ही निकला। इसके बाद बैठक में उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने निर्णय लिया की विद्यालय परिसर के जमीन का घेराबंदी होना चाहिए जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे सहित विद्यालय का जमीन भी सुरक्षित रह सके जिससे आने वाले समय मे किसी प्रकार का विवाद खड़ा न हो जाए। इसके अलावा पंचायत के सरपंच रामदेव पासवान ने बताया की इस बात की जानकारी सौर बाजार अंचलाधिकारी को भी दे दी गई है जिससे आगे की कार्रवाई करने में मदद मिल सके। इस बैठक में मुख्य रूप से उप मुखिया महावीर यादव, पुर्व सरपंच राजकुमार यादव, नवल किशोर यादव, अनंत यादव, रविन्द्र यादव, मुरली प्रसाद यादव, मोहम्मद फिरोज आलम, चंद्रशेखर यादव, शंभू यादव, संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद हदीस, योगनंदन यादव, मोहम्मद शाहमुल, मधुसूदन मण्डल, संजय राम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजुद थे।