सौर बाजार में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति पर्व

प्रतिनिधि, सौर बाजार

सौर बाजार में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति पर्व

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और आपसी भाईचारा कायम कर हिन्दुओं का पवित्र पर्व मकर संक्रांति मनाया गया। इस बीच प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार एक दुसरे के बीच तिलकुट बांटकर बधाई भी दिया। इस पर्व को लेकर बताया जा रहा है की आज से ही सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होता है इसी मान्यताओं को लेकर हिन्दुओं के लिए यह पर्व पवित्र माना जाता है साथ ही ये भी कहा जाता है की इस दिन गंगा स्नान करने से हजारों तीर्थ का फल प्राप्त होता है इसलिए आज के दिन सभी पवित्र नदी में स्नान करने वालों की भीड़ लगी रहती है। इस पर्व को लेकर ये भी माना जाता है की इस दिन तिल और गुड़ से बनी वस्तु की दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होता है इसलिए आज के दिन तिलकुट की ज्यादा मान्यताएं दी जाती है।