देश के सभी सरकारी संस्थाओं को बेच रहे है भाजपा :- सुभाषिनी अली सहगल
2024 के लोकसभा में भाजपा को गद्दी से उतारेगीं जनता
मधेपुरा:- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधेपुरा जिला की ओर से दिनांक 12 जनवरी 2024 को कला भवन मैदान में शहीद कामरेड राजेश हांसदा के हत्यारे को सजा दिलाने, भूमाफिया, अपराधी गठजोड़ को पर्दाफाश करने, सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल बासभूमि देने, रजनी की सिलिंग वाली जमीन पर भूमाफिया द्वारा फर्जी केवला को रद्द करने, शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी, एवं 25 लाख रुपये मुआवजा की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च एवं आम सभा किया गया। आम सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम पोलिट ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद कामरेड सुभाषिणी अली सहगल ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 बर्ष के शासन में गरीबी, बेरोजगारी, महगाई बढी है तो दुसरी ओर अडानी अंबानी मालो माल हो रहा है। मोदी सरकार सभी सरकारी संस्थान रेलवे, हवाई अड्डा, बंदरगाह एलआईसी, बेच रहा है। किसानों और मजदुरों की अधिकार को छीना जा रहा है। हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति करके जनता को मुलभुत समस्या से ध्यान हटाना चाहते हैं। आज रोजगार देने के बदले अयोध्या में मंदिर निर्माण और सोने का केवारी लगाना सरकारी खजाना का लूट है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन भाजपा आरएसएस के सिद्धांत को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के किसान मजदूर भाजपा सरकार को गद्धी से उतारेंगी बिहार की जनता। इसके अलावे माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी, विनोद कुमार, रणधीर यादव, जिला कमिटी के नेता कृत नारायण यादव, गणेश मानव, कृष्ण कुमार यादव, शयाम सुन्दर यादव, राजेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, कमलेशवरी साह, उपेन्द्र मेहता, कैलाश ऋषि देव, बिजेन्द्र दास, रामशरण यादव, अखिलेश यादव, आदि दर्जनों नेताओं सभा को संबोधित किया। माकपा राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि बिहार के अन्तर्गत डी बंदोपाध्याय के अनुसार 22 लाख एकड़ जमीन सिलिंग वाली है जिसे भूमिहीनों एवं गरीबों के बीच सरकार को बांटना चाहिए लेकिन उस जमीन पर दबंगों और भूमाफिया अपराधी के कब्जे में है। सरकार उसे मुक्त कराकर गरीबों में बांटे। राज्य सचिव मंडल सदस्य का. रामपरी ने कहा कि राज्य में सामंतों का बोलबाला है, गरीब हितैषी योजना में लूट है वृद्ध, विधवा को अभी भी मात्र 400 रू उट के मुंह में जीरा फोरन के बराबर है। महिला हिंसा की घटना, बलात्कार, और दलितों के उपर जुल्म बढ़ते जा रहा है। मुरलीगंज प्रखंड के रजनी में माकपा नेता शहीद कामरेड राजेश हांसदा के हत्यारे भूमाफिया अभी तक छूटा घूम रहा है। जिला पुलिस पदाधिकारी के लापरवाही के कारण अभी तक वो लोग जेल नही गया है। अभी भी भूमाफिया, शहीद की पत्नी एंव गवाह को धमकी दे रहे हैं। माकपा ने संकल्प लिया है कि जबतक रजेश हांसदा के हत्यारे को सजा नहीं मिलेंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता जिला मंत्री मनोरंजन सिंह ने किया।