सोनबरसा राज प्रखण्ड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल, एक भी सदस्य बैठक में नहीं हुआ उपस्थित- बीडीओ अरविन्द कुमार
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज(सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड प्रमुख पर 25 पंचायत समिति सदस्यों में से 14 सदस्यों के द्वारा लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव के तहत आज हुईं बैठक में एक भी सदस्यों ने बैठक में उपस्थित नहीं हुआ फलस्वरूप बैठक स्थगित हो गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह पंचायत समिति कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में एक भी पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति नहीं हुआ फलस्वरूप प्रखण्ड प्रमुख का पद यथावत रह गया है। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया समाप्त हुआ।