माकपा नेता कामरेड रामाकान्त राय को दी गई श्रद्धांजलि

माकपा नेता कामरेड रामाकान्त राय को दी गई  श्रद्धांजलि 

सहरसा 11 जनवरी 2024 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहरसा जिला कमिटी सदस्य एंव पेंशनर एसोसिएशन बिहार के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड रामाकांत राय को सीपीआईएम जिला कमिटी की और से पार्टी जिला कार्यालय मे श्रद्धांजलि दी गई। कामरेड रामाकांत राय का निधन विगत 07 जनवरी को इलाज के क्रम मे हो गई। वे लंबे समय तक सहरसा जिला के कर्मचारी आन्दोलन के अग्रणी नेता रहे तथा सेवानिवृत के पश्चात सहरसा सहित पुरे बिहार मे सेवानिवृत कर्मचारीयों के संगठन  पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले सेवानिवृत कर्मचारीयों के समस्याओ के लिए संघर्षरत रहे।साथ हीं किसानों मजदूरों एंव  अन्य मेहनतकशों के संघर्ष मे भी सक्रिय होकर भाग लेते रहे।सेवानिवृत होने के बाद सी पी आई एम के नेतृत्व मे आयोजित हर कार्यक्रम मे भाग लेते रहे तथा वर्तमान मे वे सी पी आई एम  सहरसा जिला कमिटी के सदस्य रुप मे निष्ठा पूर्वक कार्य  कर रहे थे। आज सी पी आई एम जिला कार्यालय शारदा नगर मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके अधुरे कार्यो  को पुरा करने का संकल्प लिया गया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे सी पी आई एम के राज्य  सचिवमंडल सदस्य  कामरेड बिनोद कुमार, सी पी आई एम के सहरसा जिला सचिव कामरेड रणधीर कुमार यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड तोहिद आलम,जिला कमिटी सदस्य  कामरेड मनोज कुमार शर्मा, कामरेड दुखी शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, एडवा नेत्री कामरेड चन्द्र कला देवी,पार्टी सदस्य कामरेड नसीम मिस्त्री एंव अन्य सीपीआईएम कार्यकर्ता शमिल रहे एंव उनके तैलीय चित्र पर फुल माला चढाकर लाल सलाम पेश किए।