सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ ने जरूरत मंद लोगों के बिच किया कंबल और बर्तन सामग्री वितरण

गया इमामगंज
रिपोर्ट प्रभात कुमार 

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ ने जरूरत मंद लोगों के बिच किया कंबल और बर्तन सामग्री वितरण

इमामगंज। गया जिले के नक्सल प्रभावित इलाका इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छकरबंधा के किशुनीचक गांव में सीआरपीएफ ई/159वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कंबल और किचन सामग्री बर्तन का वितरण किया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक के निर्देशानुसार सहायक कमांडेड हिमाद्री शेखर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार, 
सहायक कमांडेड हिमाद्री शेखर और स्थानीय मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से लगभग सात सौ गरीब और सहाय लोगों के बीच कंबल और बर्तन सेट किचन सामग्री का वितरण किया। वही कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री लोकेश कुमार ने इस सराहनीय कार्य से छकरबंधा पंचायत मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद को धन्यवाद दिया तथा मौजुद बुजुर्ग, विधवा, विकलांग और जरूरत मंद लोगों को धनयवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि हम लोगों से एक मुलाकात तथा आपसबो से अच्छी व्यवहार बना रहे, इसके लिए यह विषेश कार्यक्रम सीआरपीएफ 159 बटालियन के अधिकारी श्री कुमार मयंक के निर्देश पर किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के जरूरतमंद लोगों को कंबल और किचन बर्तन सामग्री मुहैया कराया है। इसका उद्देश्य है कि पुलिस फोर्स और आम जनता के बीच जो खाई है उसकी दूरी को कम करना है, आप लोग को पुलिस को देखकर कोई डरने की बात नहीं है आप सभी की सेवा के लिए ही हम सभी पुलिस में है। आप सभी की मदद करने के लिए और आप सभी की हिफाजत के लिए ही पुलिस फोर्स का निर्वहन हुई है। आप सबों की सुरक्षा के लिए ही है, आपकी भावना को बढ़ाने के लिए जो सेवा हम लोगों से आप लोगों को मदद करने के लिए होगी वें की जाएगी। वहीं पत्रकारों की सवाल पर श्री लोकेश कुमार ने कहा कि पहले इस क्षेत्र की तस्वीर और कुछ थी। पहले कभी इस क्षेत्र में नक्सलियों की बोलबाला हुआ करता था। अब समय के अनुसार परिवर्तन हुआ एवं केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाएं गांव के हर घर-घर तक पहुंची, तथा आज के युवाओं पढ़ लिखकर शिक्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि अब इस क्षेत्र में भी नक्सलियों का वर्चस्व कम गया है। अब यहां पर हर समय कई तरह की कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोग अपने आप में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने समाज से भटके हुए लोगों को अपील किया कि आप लोग जो अशिक्षा के कारण इधर-उधर भटक गए हैं वें मुख्य धारा में आए हैं आप लोगों को मदद करने के लिए सरकार और प्रशासन तैयार है। आप लोग की डरने की कोई बात नहीं है आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा रहेगा। वहीं मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि आज बहुत खुशी और हर्ष की बात है कि हमारे ग्राम पंचायत छकरबंधा में सीआरपीएफ के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गरीब निर्धन लोगों के बीच बर्तन सेट और कंबल का वितरण किया गया है। इसके लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों धनबाद के पात्र हैं। मैं आशा और उम्मीद यही करूंगा आगे भी ऐसा कार्यक्रम हमारे पंचायत में हो ताकि गरीब और असहाय लोगों की मदद हो सके। इस मौके पर सहायक कमांडेड हिमाद्री शेखर, मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद, उप मुखिया पप्पू सिंह,धनंजय कुमार, अजय कुमार समेत अन्य जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई।