गया संवाददाता अशोक शर्मा
विद्यालय में खाना बनाने वाली रसोइया 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के समस्त प्राथमिक विद्यालय वं मध्य विद्यालय के रसोईया ने बुधवार को बाराचट्टी स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सोफा है। रसोईया ने बताया कि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और आंदोलन को तेज करेंगे बाराचट्टी बीआरसी भवन के सामने धरना प्रदर्शन पर अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। जब तक की हमारी मांग को पूरी नहीं होती है उन्होंने बताया कि महंगाई अनुसार हम लोगों को वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए लेकिन आज तक एक सामान्य मजदूर का वेतन भी हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 9:00 बजे से 3:00 बजे तक हम लोग को ड्यूटी विद्यालय में ही देना पड़ता है एक समान मजदूर का मजदूरी प्रति दिन 300 रुपया के लगभग है और हम लोग का मजदूरी एक महीना का 1650 रुपया ही मिलती है। सरकार दो नीति क्यों कर रहे हैं हम लोगों के वेतन में बढ़ोतरी की है और टोला सेवक के वेतन में बढ़ोतरी सहायिका, सेविका के वेतन में बढ़ोतरी तो हम लोग के क्यों नहीं वर्ष में पूरे 12 म राशि भुगतान किया जाना चाहिए मृत्यु होने पर आश्रितों के अनुकंपा के आधार पर रसोइया पद पर बहाल किया जाए। वर्ष में 16 आकस्मिक अवकाश महिला रसोइया को प्रतिमा दो विशेष अवकाश एवं मैत्री का अवकाश दिया जाए रसोइया की सेवा विधि 65 वर्ष की जाए। प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना की पात्रता रखने वाले रसोईया का पंजीयन विभाग द्वारा कराने की आदेश निर्गत किया जाए तथा इस योजना की अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष किया जाए यह प्रमुख मांगे रसोईया ने रखी है।