5 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सौर बाजार

5 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस ने शनिवार के शाम जीरो माइल चौक से एक युवक को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की शनि के शाम पुलिस अपने संध्या गश्ती के दौरान तैनात थे इसी दौरान सहूरिया पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 8 अर्रहा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र कुमोद उर्फ अमरजीत कुमार बिना नम्बर वाली दो पहिया वाहन से गुजर रहा था इसी दौरान पुलिस को शक हुआ जिस दौरान तलाशी ली गई तो 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।