गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
15 वाँ जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का सुभारम्भ समारोह संपन्न हुआ
29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार) एवं नेहरु युवा केंद्र गया (बिहार) के संयुक्त रूप से आयोजित 15 वाँ जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023-24 के तहत आदिवासी बालक-बालिकाओ जो की जिला गया बिहार 29वी वाहिनी स.सी.ब.गया (बिहार) के डुमरिया और सलैया के समवाय कार्यक्षेत्र से चयनित 20 आदिवासी बालक एवं बालिकाओं को तिरुवनंतपुरम (केरल) भ्रमण के लिए भेजा गया था I इस भ्रमण का समापन समारोह श्री एच के गुप्ता, कमांडेंट, सशस्त्र सीमा बल, गया (बिहार) के द्वारा किया गया I प्रतिभागियों के साथ उनके सुरक्षा को ध्यान रखने के लिए सशस्त्र सीमा बल के 01 पुरुष तथा 01 महिला कार्मिक को भी उनके साथ भेजा गया तह I यह भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 25.01.2024 से 31.01.2024 था I इस कार्यक्रम के दौरान भ्रमण के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए I
इस मौके पर श्री एच के गुप्ता, कमांडेंट, सशस्त्र सीमा बल, गया (बिहार) द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य चयनित आदिवासी बालक बालिकाओ को भ्रमण करने के साथ साथ देश की समृद्धि आदिवासी संस्कृती का आदान प्रदान एवं समाज को मुख्य धारा से जोड़ना है Iराष्ट्रीय एकता कैम्पों के माध्यम से देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने और विभिन्न कौशल का विकास के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं तलाशना है I
इस यात्रा के दौरान बालक एवं बलिकाओ को तिरुवनंतपुरम (केरल) में विधानसभा, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स का ग्रुप सेंटर, लूलू मॉल, ग्लोवल साइंस फेस्टिवल, चिड़ियाघर, पद्मनाभा स्वामी मंदिर, क्लोव बीच, राज्यपाल हाउस इत्यादि स्थानों का भ्रमण कराया गया और इन स्थानों के बारे में बच्चो को विस्तृत जानकारी भी दी गई I
तिरुवनंतपुरम में, नेहरु युवा केंद्र तिरुवनंतपुरम (केरल) के द्वारा अन्य 03 राज्यों के 10 जिलों से आये लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में गया जिले सुधीर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जिनको नकद पुरस्कार 5,000/- रूपये से पारितोषित किया गया I
इस कार्यक्रम में 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार) के श्री रविशंकर कुमार, उप कमांडेंट, श्री आशीष कुमार, श्री राजा राम, सहायक कमांडेंट (बेतार) एवं नेहरू युवा केंद्र के श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी लेखा एवं कार्यक्रम प्रभारी तथा वाहिनी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे I