ब्रेकिंग न्यूज़
सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद 14 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुडेम गांव में आज ही सीआरपीएफ ने कैंप लगाया गया। कैंप पर नक्सलियों के द्वारा किया हमला हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि 14 जवान घायल है घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच गए और इलाके की घिराबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुकमा के जंगल गुंडा इलाके में नक्सली गतिविधियों पर नकल करने पर इलाके के लोगों को सहायता देने के लिए आज 30 जनवरी को ही सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था कैंप के बाद सीआरपीएफ के कोबरा जवान जूनागुड्डा अली गुडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जवानों के ऊपर मायूवादी द्वारा फायरिंग की गई सुरक्षा बल द्वारा भी मायूवादी पर फायरिंग का जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की गई सुरक्षा बल की बढ़ते दबाव को देखकर मायूवादी जंगल कि और भाग गए हालांकि इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए और वही 14 जवान घायल हो गए। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है इलाज के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।