बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 100 वीं जयंती समारोह

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 100 वीं जयंती समारोह

सम्राट अशोक वंशज संघ सह नाई संघ में खुशी जाहिर कि रामसेवक ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न मिलने मे देरी कर दी केन्द्र सरकार


गया डोभी भारत गैस एजेंसी के प्रांगण में नाई समाज के महा मंत्री सुरजदेव शास्त्री की अध्यक्षता में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100वी जयंती मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रामसेवक ठाकुर  मंच संचालन विक्की ठाकुर ने किया । जयंती समारोह में उपस्थित स्वराज पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाले तथा उनके रास्ते पे लोगों को भी चलने के लिए अनुरोध किए। तथा उनके अधूरे सपना को पूरा करने का संकल्प लेते हुए बोला की राजनैतिक छेत्र में हमलोगों को जान बूझ कर पीछे रखा गया ताकी फिर कभी कोई कर्पूरी ठाकुर ना बने। मौजूदा सरकार को आगाह करते हुए बोला की हमारा हिस्सा हमे दो नहीं तो हमे छिनना भी आता है। जयंती समारोह में उपस्थिति वैजनाथ शर्मा, तरुण ठाकुर मनीष प्रकाश अरविंद ठाकुर राजबली ठाकुर आशुतोष ठाकुर धनंजय ठाकुर राकेश ठाकुर कृष्ण यादव मथुरा यादव उमेश यादव महेंद्र शर्मा पूर्व शिक्षक प्रसिद्ध सिंह मुंद्रिका सिंह , राजेंद्र मेहता, शेरघाटी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ कृष्णा प्रसाद यादव तथा सैंकड़ों की संख्या में महिला व पुरष भाग लिए।