सोनबरसा राज में मनाया गया जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती

सोनबरसा राज में मनाया गया जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री जननायक भारत रत्न से सम्मानित स्व०कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी विचार मंच,,नगरपंचायत  सोनबरसा के द्वारा रुक्मणी धनेश्वर संस्कृत उच्च विधालय मनोरी के परिसर में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रूद्र नारायण ठाकुर ने किया। 
               उक्त कार्यक्रम वंदेमातरम गान से प्रारम्भ की गयी,उपस्थित व्यक्तियो के द्वारा, स्व०ठाकुर के तेलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात, उनके  व्यक्तित्व  एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया, उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, भाजपा नेता अमीर राम ने स्व०कर्पूरी ठाकुर जी को,बिहार के गरीब दलित ,पिछड़ा अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक वर्गों का उद्धरक और मसीहा बताया। 
उनहोंने अपने जीवन काल मे समाजवादी विचारधारा पर अडिग रहे, भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उन्हें भारत का,,सर्वोच्च नागरिक,,भारत रत्न,,से सम्मानित करने पर आभार प्रकट किया। 
अपने सम्बोधन में रूद्र नारायण ठाकुर ने स्व० ठाकुर को सरजमीं से जुडे, कमजोर वर्गों के  शुभचिंतक,और  मार्गदर्शक बताया उनहोंने कहा कि आज पुरे बिहार के दलित महादलित पिछड़ा अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ आमजन भी अपने आपको गोरवांनवित महसूस कर रहे हैं हम उन्हें कोटि कोटि नमन एवं वंदन करते हुए, पुष्पांजलि अर्पित करते है। 
उक्त कार्यक्रम को, अवकास प्राप्त प्र०अ०हरदेव ठाकुर, हरिनायण,ब्रह्मदेव, बलराज पंडित, अबधेश पौदार, सुबौध पौदार, डाक्टर दिलीप, दिनेश कुमार, छोटु कुमार, रिषि कुमार,गौरव सादा, वरौ सादा,शिवनंदन ठाकुर , हरिमोहन उर्फ गुड्डू वार्ड पार्षद आदिने भी सम्बोधित किया। अंत में अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम को समाप्ति की धोषणा कि गयी।