10 जनवरी 2024 को वजीरगंज विद्यानसभा का पश्मि मण्डल का बैठक का आयोजन किया गया
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह के अध्यक्षता मे आहूत की गई बैठक मे प्रभारी के रूप मे जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता उपस्थित हुए बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में वज़ीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह उपस्थित हुऐ आरम्भ पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रासाद उपाध्य जी के चित्र पर माला पुष्प चढ़ा कर श्रदांजलि कर आरम्भ किया गया बैठक को सम्बोधित करते हुए वज़ीरगंज विद्यायक वीरेंद्र सिंह ने कहा बूथ जीतो चुनाव जीतो, का फार्मूला अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर या प्रदेश के द्वारा जो भी संगठन का कार्य दिया जा रहा है, समय सीमा के अंदर पूरा कर लें क्यूंकि 2024 का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है चुनौती भी है, इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, गांव चलो अभियान चलाकर रात्रि प्रवास कर भारत सरकार के विभिन्न लाभार्थियों से मिलकर बताने का कोशिश करेंगे की यह लाभ देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा दिया जा रहा है।इस वैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा की 2024 भारत के इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में 22 जनवरी 2024 को ज़ब भगवान रामलला अपने परिवार के साथ गर्वगृह में विराजमान होंगे। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के द्वारा पूजा अर्चना कर राम भक्तों के लिए पट खुल जायेगा और ह्रदय में वास करने वाले भगवान रामलला के दर्शन करेंगे, यह वृहंगम दृश्य स्मरणीय होगा। उस दिन भगवान रामलला के स्वागत में प्रत्येक घर दीपोत्सव कर जश्न मनाये क्यूंकि यह हिन्दू संस्कृति के साथ साथ भारतीय संस्कृति से जुडा हुए है। जाति धर्म से हटकर प्रत्येक भारतीय इस ऐतिहासिक दिन को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का साक्षी बने,भगवान रामललला के विरजमान होने के पहले 14 जनवरी को जो जिस गांव एवं कस्बे में रहते हैं, उस गांव के मंदिर में स्वछता अभियान चला कर साफ सफाई करें 22 जनवरी 2024 को उपर्युक्त मंदिरों में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान का सीधा प्रसारण अपने गांव के लोगों के साथ बैठकर भगवान रामलला का भजन कीर्तन कर आंनद लें।आज के वैठक मे सोशल मिडिया के संयोजक रणजीत सिंह मण्डल के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह महामंत्री संजय सिंह संतोष सिंह उपाध्यक्ष मोहन पासवान देवनंदन प्रसाद सतीश कुमार शुभम लोहानी मुकूल कुमार सहित मण्डल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ साथ बूथ अध्यक्ष सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुऐ ।