सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में 09:30 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन का होगा कार्यक्रम- बीडीओ अरविन्द कुमार
सोनबरसा राज बाजार में झंडोत्तोलन हेतु झंडा और मिठाई का बिक्री हुई तेज
सोनबरसा राज थाना परिसर में झंडोत्तोलन हेतु भव्य तैयारी, नया झंडोत्तोलन मंच बनकर हुआ तैयार
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहली बार करेंगे झंडोत्तोलन
शाहपुर बाजार स्थित अशोक स्तम्भ के परिसर में भी झंडोत्तोलन हेतु भव्य तैयारी
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी (01) सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में झंडोत्तोलन का समय 09:30 बजे पूर्वाह्न में,(02) सोनबरसा राज थाना परिसर में 09:50 बजे पूर्वाह्न में, (03) सर हरि वल्लभ इंस्टिट्यूशन में 10:00 बजे पूर्वाह्न में, (04) प्रखण्ड कृषि साख स0 स0 लिमिटेड परिसर सोनबरसा राज में 10:05 बजे पूर्वाह्न में, (05) प्रखण्ड पशुपालन कार्यालय परिसर में 10:10 बजे पूर्वाह्न में,(06) नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 10:20 बजे पूर्वाह्न में, (07) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10:30 बजे पूर्वाह्न में, (08) तहसील कचहरी कार्यालय परिसर में 10:40 बजे पूर्वाह्न में, (08) शाहपुर बाजार स्थित अशोक स्तम्भ के सामने 11:00 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम की समय प्रखण्ड कार्यालय से निर्धारण की गई है तथा पूर्वाह्न के अंदर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में झंडोत्तोलन करने की समय तय हुई है। इसी तरह से सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों, कालेज आदि के द्वारा प्रभात फेरी व झांकी की भी प्रस्तुति का समय ठंड को देखते हुए तय किया गया है🙏💕।
मालुम हो कि बाजार के दूकानों में झंडोत्तोलन हेतु झंडा एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह आदि बिक्री के लिए सज चुकी है तथा लेवालों का भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मिठाई और बुंदिया आदि की बिक्री हेतु मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखा गया है।