स्वयंसेवी संस्था "काउंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट के तत्वाधान में हांडकंपाउ ठंड को देखते हुए विगत 09 वर्षों से अनवरत असहाय, लाचार, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच ठंड से राहत एवं बचाव हेतू कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
स्वयंसेवी संस्था "काउंसिल आफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट " कुजापी (गया) के तत्वाधान में हांडकंपाउ ठंड को देखते हुए विगत 09 वर्षों से अनवरत असहाय, लाचार, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच ठंड से राहत एवं बचाव हेतू कंबल वितरण का कार्यक्रम देर में गया - टिकारी मुख्य मार्ग पर अवस्थित धर्मशाला, कोरमा पंचायत अंतर्गत प्रेतशिला पहाड़ एवं शहर के प्रमुख मार्ग में कटारी हिल ,चंदौती , मेडिकल ,गेवाल विगहा, स्टेशन आदि जगहों पर लगभग 1000 पीस कंबल का वितरण किया गया l स्वयंसेवी संस्था के संरक्षक " श्री प्रवीण रंजन गांधी" ने बताया कि यह संस्था शिक्षा, चिकित्सा , पर्यावरण, प्राकृतिक समस्याओं पर कार्य कर रहा है और कहा जाता है कि " मनुष्य का एक ही कर्म व धर्म है और वह है मानवता " l
सचिव सुश्री तमकनत ने बताया कि " धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है यथाशक्ति जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करनी चाहिए l अध्यक्ष " नवीन रंजन " ने बताया कि " जरुरतमंदों की सेवा ही संसार की सेवा है "l मौके पर शहर के लब्धप्रतिष्ठित हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ " डा० एम०एस०अली" जेनरल फिजिशियन " डा० प्रदीप कुमार " शिक्षाविद् " संतोष देव " सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कु०, कोरमा मुखिया अरविंद कु० , दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया) के शोधार्थी मंगलराज, मनोज कुमार, कृष्णा, रवि कु०, डा० राजीव पांडेय , एडवोकेट दीपक सरकार, देवकांत, प्रदीप , बिहारी , सोनाली, रेखा, निशी,अनिल यादव , सुजित आदि की भूमिका प्रसंशनीय रहा l