विशेष छापामारी अभियान के तहत तीन आरोपीयों को सोनबरसा राज थाना पुलिस ने की गिरफ्तार
एक आरोपी गया न्यायायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय और दो आरोपी थाना से ही हुआ मुक्त
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी को भेजा न्यायायिक हिरासत में तो दो को थाना से ही कर दिया मुक्त।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि (1) एनबीडब्ल्यू वारंटी शंकर साह पिता रामस्वरूप साह ग्राम डुमरा (लगमा) थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। जबकि (2) बीडब्ल्यू वारंटी जाहिंद्र यादव पिता गौरेलाल यादव ग्राम खजुराहा , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया लेकिन न्यायालय के रिकाल कागजात दिखाने पर उसे थाना से ही मुक्त कर दिया गया। इसी तरह से (3) बीडब्ल्यू वारंटी मंजीत यादव पिता जहिन्द्र यादव ग्राम खजुराहा, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया लेकिन उसके द्वारा भी न्यायालय के रिकाल कागजात दिखाने पर उसे भी थाना से ही मुक्त कर दिया गया है।