सौरबाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का अस्तित्व खतरे में

प्रतिनिधि, सौर बाजार 

सौरबाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का अस्तित्व खतरे में


सौर बाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय विगत कई वर्षों से उजरा उजरा सा नजर आता है जिसे कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता देखने वाला नहीं है प्राय देखा जाता है कि कांग्रेस पार्टी को लेकर किसी भी बढ़िया अधिकारी का जन्मदिन हो या कांग्रेस पार्टी का कोई खास आयोजन हो यहां नहीं किया जाता है इसको लेकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बताया की सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ता है जिसे केवल अपने नाम से मतलब है उसे पार्टी के कार्यक्रम या उत्तरदायित्व से कोई लेना-देना नहीं है जिस वजह से दिन प्रतिदिन कांग्रेस के प्रति लोगों का आस्था और विश्वास टूटा हुआ नजर आ रहा है इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसवंत कुमार यादव ने बताया कि सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता है लेकिन उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी को लेकर किसी प्रकार की समर्पित भावना नजर नहीं आती है जिससे सौर बाजार प्रखंड के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के ऊपर किसी का नजर नहीं आता है प्रखंड कांग्रेस कार्यालय को लेकर बताया जा रहा है कि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा न तो किसी प्रकार की व्यवस्था करवाई जाती है और ना ही कांग्रेस पार्टी के कार्य को लेकर किसी प्रकार की रुचि देखने को मिल रही है जिसका नतीजा है की कांग्रेस को लेकर लोगों में कोई रुचि नजर नहीं आ रहा है। साथ ही कॉन्ग्रेस के वरीय पदाधिकारी से आग्रह करते हुए बताया की सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलना चाहिए ताकी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस के प्रती लोगों का रुचि बना रहे।