सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मनोरी गाँव में हुई मारपीट व खूनखराबे की मामला दर्ज पुलिस कार्रवाई में जुटी
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज(सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मनोरी गांव में जान से मारने की नियत से घर में घुस कर मारपीट व खूनखराबे करने की घटना का मामला हुआ दर्ज, उक्त मामले में 06 लोगों को बनाया गया है अभियुक्त, पुलिस उक्त मामले में अनुसंधान की जारी।
मालुम हो कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मनोरी गाँव निवासी पूसा देवी पति शिव यादव ने थाना में दिए गए आवेदन पत्र में लिखी है कि मैं पूसा देवी पति शिव यादव ग्राम मनोरी, वार्ड क्रमांक 07 , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा का स्थायी निवासी हूँ। दिनांक 26/11/2023 को समय करीब 19:00 बजे संध्या में मैं अपने परिवार वालों के साथ घर में खाना बना रही थी। इसी क्रम में मेरे ही दियाद /पड़ोसी (01) विलास यादव (02) अरविन्द यादव दोनों का पिता स्वर्गीय नारायण यादव (03) सुमित यादव पिता विलास यादव (04) रेखा देवी पति विलास यादव (05) बबीता देवी पति अरविन्द यादव (06) फोटो देवी पति अरविन्द यादव सभी ग्राम मनोरी, वार्ड क्रमांक 07 , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा, सभी एकमत होकर मेरे घर के दरवाजा पर आया और विलास यादव बोला कि तुम्हारा बेटा को जान से मार देंगे प्रियनंदन कुमार कहाँ गया है बुलाओ। इस बात पर मैं घर से बाहर निकली और बोली कि क्या बात है जो कि आप मेरे बेटे को खोज रहे हैं। इसी बात पर विपक्षीगण एकमत होकर बोला कि तुम्हारे बेटा को जान से मार देना है। इसलिए खोज रहा हूँ। यही बात पर दोनों के बीच आपस में बहस होने लगा तभी विलास यादव व अरविन्द यादव ने मुझे उठा कर पटक दिया तथा गलत नियत से मेरी ब्लाउज़ भी फाड़ दिया। तभी शोर गुल होने पर मेरे पति शिव यादव, मेरा पुत्र प्रियनंदन कुमार व मेरी पुत्री रानी कुमारी आकर जब बचाने लगा तो विलास यादव, अरविन्द यादव, सुमित कुमार सभी मिलकर मेरे पति, मेरे पुत्र व पुत्री को लाठी, डंडा, रड व हथियार से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया तथा तीनों वहीं बेहोश होकर गिर गया। वहाँ मौजूद विपक्षी महिलागण भी मुझे लाठी लेकर मेरे वदन पर प्रहार किया। जिससे मुझे काफी अंदरूनी चोट लगी है। विलास यादव ने मेरे गले से मंगलसूत्र 07 ग्राम का छीन लिया। स्थानीय ग्रामीण की मदद से मुझे तथा मेरे परिवार वालों को किसी तरह से बचाकर सोनबरसा राज अस्पताल ले गया जहाँ मेरा तथा मेरे परिवार वालों को उपचार हुआ तथा बेहतर ईलाज हेतु मुझे तथा मेरे परिवार वालों को सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया गया। विपक्षीगण मनबढ़ू व अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। विपक्षीगण बराबर धमकी देता है कि अगर थाना पुलिस में मेरे खिलाफ आवेदन पत्र दिया तो तुम्हें तथा तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। ईलाजोपरांत आवेदन पत्र विलंब से दे रही हूँ।
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष को आवेदन पत्र मिलने पर सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 280/2023 धारा 341,323,324,307,354(B) , 379,504,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।