प्रतिनिधि, सौर बाजार
बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल
पुरे जिला सहित सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में विगत तीन दिनों से ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है की लीगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है इसको लेकर लोग अपने घरों में ही आग का शरण लेकर ठंड से निजात पाने की जुगार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है की बिगत वर्ष बढ़ते ठंड को लेकर सौर बाजार अंचल प्रशासन द्वारा जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस वर्ष बढ़ती ठंड को लेकर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। बढ़ती ठंड को लेकर रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव ने बताया की बढ़ते ठंड को देखते हुए जल्द ही गरीब एवम बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा जिससे उसको कुछ राहत मिल सके। इसके अलावा कई लीगों ने बताया की पछुआ हवा के झोंके से ठंड में बढ़ोतरी हुई है लेकिन किसी तरह ठंड से बचने के लिए हम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं फिर भी लकड़ी एवम जलावन के बढ़ते कीमत को लेकर खुद का अलाव व्यवस्था करने में काफी परेशानी होती है।