Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

बढ़ती ठंड को देखते हुए सोनबरसा राज अंचल प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहे पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया अलाव की व्यवस्था

Anonymous Loading... ,


सोनबरसा राज (सहरसा) । बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोनबरसा राज अंचल प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थलों पर किया अलाव की व्यवस्था, उक्त अलाव की व्यवस्था से राहगीरों को मिल रही है राहत। 
मालुम हो कि वैसे ऊंट के मुंह में जीरा की फोरन वाली कहावत के तरह अंचल प्रशासन को दी जाने वाली अलाव व्यवस्था की राशि बहुत कम है। बावजूद सोनबरसा राज अंचल प्रशासन सरकारी नियम कानून के अनुसार अलाव की व्यवस्था करवाने में जुट गयी है। वैसे बहुत स्थान पर अलाव व्यवस्था की लकड़ी नहीं पहूँचने से लोग कहते हैं कि अंचल प्रशासन राशि घोटाला कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि सरकारी राशि की आपूर्ति ही बहुत कम अंचल प्रशासन को मिलती है। फिर अंचल प्रशासन करे तो क्या करे। फलस्वरूप मुख्य मुख्य स्थानों पर अलाव व्यवस्था की जा रही है। 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज अंचल अधिकारी कहते हैं कि जहाँ तक होगा मैं अलाव की व्यवस्था करा रहा हूँ। 

खबर अच्छी लगी? शेयर करें