सोनबरसा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ पर चालीस बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सीरप के साथ मोटर साइकिल पर एक कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने सोनबरसा राज के देहद मोड़ पर 40 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सीरप के साथ मोटर साइकिल पर सवार एक करोबारी व्यक्ति रौशन कुमार पिता नरेश प्रसाद सिंह को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकारों को बताया कि सोनबरसा राज बाजार के देहद मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर 40 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सीरप के साथ मोटर साइकिल पर सवार एक कारोबारी व्यक्ति रौशन कुमार पिता नरेश प्रसाद सिंह ग्राम कैंजरी थाना बैलदौड़ जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 306/2023 दिनांक 31/12/2023 धारा-30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को माननीय न्यायालय सहरसा के न्यायालय में भेज दिया गया है।