बड़ी मस्जिद और अस्पताल जाने वाली सड़क बना नरकिये , नगर पंचायत सोनबरसा प्रशासन नहीं दे रही है ध्यान

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज मछली पट्टी चौक से बड़ी मस्जिद, बिरला टोला और अस्पताल जाने वाली रास्ता में बीच सड़क पर ही मांस बिक्रेताओं के द्वारा जन्तु की हलाल करना और खून आदि बहाने से उक्त सड़क मार्ग नरकिये स्थिति में तबदील प्रतिदिन हो जाती है तो वहीं मूर्ति का मांस बिक्री करने वाले दूकानदार भी सड़क मार्ग का अतिक्रमण कर अपनी व्यवसाय करते हैं जिससे लोगों को और खासकर मस्जिद में आने जाने वाले नमाजियों को भाड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बाबजूद नगर पंचायत सोनबरसा प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। लेकिन स्वच्छता दिवस, स्वच्छता पखवाड़ा लोग जरूर मनाते हैं और ध्वनि विस्तार यंत्र से प्रचार भी स्वच्छता अभियान की करते हैं। वहीं सरजमी पर क्यों नहीं गंदगी रहे और हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह स्थिति है सोनबरसा नगर पंचायत प्रशासन की, देखिए एक फोटो आपको दिखा रहा हूँ।