सोनबरसा विधान सभा के बनमाईटहरी मंडल के ईटहरी, जमालनगर, एवं घुड़दौर शक्ति केंद्र पर मोदी गारंटी भारत विकसित संकल्प यात्रा रथ का किया गया भव्य स्वागत

 सोनबरसा विधान सभा के बनमाईटहरी मंडल के ईटहरी, जमालनगर, एवं घुड़दौर शक्ति केंद्र पर मोदी गारंटी भारत विकसित संकल्प यात्रा रथ का किया 
गया भव्य स्वागत

समाचार डेस्क

 सोनबरसा विधान सभा के बनमाईटहरी मंडल के ईटहरी, जमालनगर, एवं घुड़दौर शक्ति केंद्र पर मोदी गारंटी भारत विकसित संकल्प यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया और सभी तीनों कार्यक्रम स्थल पर लगभग हजारों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को देखा,और सुना,कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा आमजनों में काफी उत्साह देखा गया। 

क्षेत्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति मोल कोशी विभाग अमीर राम ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए सरकार के कल्याण कारी  योजना को विस्तार से बताया और 2024 में मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए फिर एकबार मोदी सरकार को बनाने का आहवान किया। 


 मोदी की गारंटी भारत विकसित संकल्प  रथ यात्रा सोनबरसा विधान सभा के बनमाईटहरी मंडल के ईटहरी पंचायत में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से भी आम अवाम को मोदी जी के 9 साल वेमिसाल कार्यक्रम को जन जन को दिखा कर जानकारी दी गयी । उक्त कार्यक्रम में अधिक यादव अध्यक्ष, उमेश सिंहा, कृष्ण कुमार, दिनेश शर्मा, मंडल के सभी पदाधिकारियों, एवं सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी एवं जनता महिला पुरूष उपस्थित थे।