बीते दिन अरुणा हत्या मामला में गया के गांधी मैदान में किया गया बैठक
मिल रहा है पीड़ित परिवार वालों को कई तरह की धमकियां
घाठित घटना ! माड़नपुर क्षेत्र में नहीं किया जा रहा विष्णुपद थाना के द्वारा गस्त्ती पुनः घटना घटने की आशंका
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र निवासी जोगिंदर विश्वकर्मा की पत्नी अरुना देवी को रिंकी यादव ने पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अन्य अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उक्त मामले में अखंड विश्वकर्मा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा के अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमे विश्वकर्मा समाज के साथ सभी बुद्धिजीवी ने मिलकर सदर एस०डी०ओ गया को लिखित आवेदन देते हुए बताया की मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार न होने के स्थिति में गुरूवार के गांधी मंडप से कैंडल मार्च निकाल कर गया टावर चौक तक सभा में तब्दील होगा। उक्त बैठक में शिवकुमार विश्वकर्मा,गिरजा विश्वकर्मा ,देवेंद्र विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा,बिगन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, उदय विश्वकर्मा, गजेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर आजाद एवम् अन्य लोग मौजूद रहे।