सोनबरसा राज में अक्षत कलश यात्रा का भ्रमण में लोगों ने खुलकर किया समर्थन
सम्पूर्ण सोनबरसा नगर पंचायत जय श्रीराम की जयकारा से हुआ गुंजयमान
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाजार के दूर्गा मंदिर परिसर में अयोध्या के श्रीराम मंदिर के विधिवत उद्दघाटन को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल क्षेत्र द्वारा पूजित अक्षत कलश पहुचने पर उसका विधिवत् वंदन किया गया। साथ ही साथ अक्षत कलश को लेकर नगर पंचायत सोनबरसा के मुख्य बाजार का विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुनः दूर्गा मंदिर अक्षत कलश पहूँचा।
मालुम हो कि इस दौरान ढोल नगाड़े व गाजेबाजे के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा के दौरान लोगों के द्वारा जय श्रीराम नाम के जयकारा ने सम्पूर्ण माहौल को ही भक्तिमय वातावरण में तबदील कर दिया। उक्त यात्रा को देखने के लिए लोग भवन के छत को भी खाली रहने नहीं दिया। वहीं कुछ समय के लिए बाजार में खरीद बिक्री तक बंद हो गया था।
अक्षत कलश यात्रा के दौरान भाजपा के जिला मंत्री सह नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार न कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलाला के धाम अयोध्या नगरी अक्षत कलश को ले जाया जाएगा।
मालुम हो कि उक्त कलश भ्रमण यात्रा में पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन जी, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , भाजपा नेता अमीर राम, आदि सैकड़ों लोग साथ थे।