बनमाईटहरी प्रखण्ड में हमारा विकसित भारत के तहत संकल्प यात्रा आज हुआ सम्पन्न
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । हमारा विकसित भारत के तहत संकल्प यात्रा का अंतिम दिन बनमाईटहरी प्रखण्ड में सरवेला पंचायत, महारस पंचायत अन्तर्गत माँ कत्यायनी मंदिर के प्रांगण में तथा सहुरिया पंचायत अन्तर्गत हराहरी ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी बनमाईटहरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष अनिल यादव ने पत्रकारों को दिया।
मालुम हो कि हमारा विकसित भारत के तहत संकल्प यात्रा में बनमाईटहरी मंडल के तहत सरवेला पंचायत में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, दीपक कुमार, बनमाईटहरी मंडल के महारस पंचायत अन्तर्गत मां कत्यायनी मंदिर के प्रांगण में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत रथ के साथ महानन्द यादव, दीपक भगत, भीषण जी आदि तथा बनमाईटहरी मंडल के सहुरिया पंचायत अन्तर्गत हराहरी ग्राम के शिव मंदिर परिसर में भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।