खेलने के दौरान पानी भरे गढ़्ढ़े में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की हुई मौत
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओ पी अन्तर्गत पड़रिया पंचायत के अरसी गाँव के वार्ड क्रमांक 11 निवासी टुनटुन चौधरी का 03 वर्षीय पुत्री अन्नु कुमारी की मौत नहर किनारे पानी भरे गढ़्ढ़े में गिड़ने से हो गई। अन्नु कुमारी अपनी साथियों के साथ नहर किनारे में खेल रही थी कि अचानक खेलने के क्रम में पानी भरे गढ़्ढ़े में जा गिरी। कहा जाता है कि जब तक लोग उसे निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। काशनगर ओपी पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कार्रवाई में जुट गयी है।