दोनों पुत्रों ने मनाया पिता स्वर्गीय विनोद सिंह के तेरहवीं पुण्यतिथि,गरीबों के बीच बांटे गए कंबल

दोनों पुत्रों ने मनाया पिता स्वर्गीय विनोद सिंह के तेरहवीं पुण्यतिथि,गरीबों के बीच बांटे गए कंबल

*गरीबों के बीच साब्ताहिक चलेगा कंबल वितरण कार्येक्रम!* 

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

खिरियावा पंचायत के मुखिया एवं पूर्व वार्ड 46 के पार्षद संतोष  सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय विनोद सिंह (मुखिया) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर अपने आवास पे गरीबों के बीच कंबल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा गया नगर विधायक प्रेम कुमार, नगर डी०एस०पी पीएन साहू, मेडिकल थाना प्रभारी शैलेश कुमार के साथ  इकवाल हुसैन मौजूद रहे। उनके बेटे ने सर्वप्रथम अपने पिता स्व. विनोद सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद दूर-दराज से मौके पर पहुंचे गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इस पुनीत कार्य में परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान अपने पंचायत एवं वार्ड के कई गांवों एवं मुहल्ले के बीच लगभग 2000 लोगों के बीच कंबल वितरण किए। इस मौके पर खिरियावा पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने कहा की पिताजी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद कर काफी खुशी का अहसास हो रहा है। साथ ही पूर्व वार्ड 46 के पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि आज से 2 तारीख तक गरीब बेसहारे लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा हम लोग जो छूट जाएंगे उनके घर तक भी जाने का काम करेंगे वैसे अपने क्षेत्र की जनता को खुश रखना हमारी जिम्मेदारी भी बनती है। आज ही के दिन पिछले तेरह वर्ष पहले पिताजी का निधन हो गया था।