बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष (भाजपा) नेता बिजय कुमार सिन्हा ने जमकर बरसे बिहार सरकार की गलत मानसिकता व नितियों पर

बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष (भाजपा) नेता बिजय कुमार सिन्हा ने जमकर बरसे बिहार सरकार की गलत मानसिकता व नितियों पर

श्री सिन्हा ने कहा कि पुनः स्थापित हो गया बिहार में जंगल राज की सरकार, नहीं पुलिस सुरक्षित है और नहीं जनता सुरक्षित है

बिहार में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, भूमाफियाओं, बालू माफियाओं आदि का हो गया है राज कायम


 सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष (भाजपा) नेता बिजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि बिहार में बीजेपी गढ़बंधन की सरकार जैसे ही समाप्त हुई वैसे ही बिहार में पुनः जंगलराज कायम हो गई है। जिसका स्पष्ट उदाहरण है मधेपुरा में अपराधियों ने घर में घुसकर तीन लोगों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया, इसी तरह से समस्तीपुर जमुई, बेगुसराय में अपराधियों ने दरोगा की हत्या, और तो और सहरसा में महिला एस आई पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास आदि मामले यह दर्शाता है कि अपराधियों को किस तरह से सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। 
उन्होंने कहा कि बिहार में स्थिति यह है कि पिड़ित जनता अपराधियों और पुलिस की गठबंधन को देख कर डर से नहीं तो अपराधियों के साथ प्रतिवाद कर पा रही है और नहीं थाना में अपनी शिकायत तक दर्ज नहीं करवा पा रही है। वहीं पुलिस भी सत्ता और अपराधियों के डर से नतमस्तक है। सहरसा जिला की पुलिस तो दहशत में स्वंय है कारण जब यहाँ की एस आई महिला को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की प्रयास किया गया तो सत्ता से जुड़ा लोग होने के कारण उसपर शक्ति से कार्रवाई तक नहीं किया गया सिर्फ खाना पूर्ति के लिए गिरफ्तारी किया गया और एफआईआर कमजोर रहने के कारण उसे तुरंत जेल से बेल मिल गया जो स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग दारू व शराब मफियाओं, जमीन माफियाओं, बालू माफियाओं आदि माफियाओं के साथ गठबंधन कर सत्ता चला रही है। जिला प्रशासन को दहशत में लाने के लिए माफियाओं और अपराधियों ने समस्तीपुर, जमुई, बेगुसराय में दरोगा की निर्मम हत्या करना  और सहरसा में तो पेट्रोल छिड़ककर ही एस आई महिला दरोगा को जला देने की प्रयास करना पूरी तरह से सरकार की अराजकता का वातावरण को स्पष्ट करता है। 
उन्होंने कहा कि जब जब राजनीतिक अस्थिरता आई है पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता फैल जाती है। जो वर्तमान की स्थिति है। 
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अराजकता में अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का मनोबल चरम पर पहुँच गया है, बिहार के अन्दर फिलहाल यही स्थिति है। 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब अंतिम पंक्ति में खड़े व बैठे व्यक्ति जो गरीब व नि:सहाय है उसे सहायता मिले, सरकारी लाभ मिले और इसकी गारंटी पीएम नरेंद्र मोदीजी ने लिया है। युवा, महिला, किसान एवं गरीब यह चारों वर्ग के उत्थान का संकल्प जबतक सरकार नहीं लेगी और करेगी तबतक बिहार की विकास और उत्थान सम्भव नहीं है। इस बदलाव के लिए सभी को अपने विकारों और अपनी गलत निति से मुक्त होना पड़ेगा। 

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी 500 करोड़ रूपया खर्च कर  जाति आर्थिक सर्वे कराया और उस सर्वे में 34 प्रतिशत लोग 6 हजार से कम आमदनी का गरीब और 63 प्रतिशत लोग बिहार में है जिसका 10 हजार रुपया से कम आमदनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में हमने कहा था और सदन के बाहर भी कह रहे हैं कि आप गरीबों के उत्थान को लेकर 500 करोड़ खर्च कर आर्थिक सर्वे कराया,  आप आर्थिक सर्वे की बात कर रहे हैं तो पहली प्राथमिकता हर जात में जो 10 हजार रुपया से कम आमदनी वाला है, आप उसको प्राथमिकता दीजिए।  नौकरी, रोजगार और सरकार के अनुदान में गरीबों को हक पहले मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहते हुए कहा कि आप गरीबों का उत्थान नहीं करते हैं, हमने तो खुलकर मांग किया है मात्र 4 प्रतिशत लोग किसी भी जाति में बिहार के अंदर है, जिसका 50 हजार रुपया से ऊपर आमदनी है, आप उसको वंचित करिए, ताकि गरीब को हक मिल सके, लेकिन इसकी हिम्मत नहीं है। अनुदान रोजगार या आरक्षण गरीब को मिलना चाहिए, हिम्मत है तो सरकार इसे स्वीकार कर गरीबों की प्राथमिकता तय करे।

ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष (भाजपा) नेता बिजय कुमार सिन्हा सहरसा जिला के भ्रमण उपरांत वापस जाने के क्रम में सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने आये थे जहाँ पर उन्हें भव्य स्वागत किया गया। 
वहीं मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा,सदर विधायक डॉ आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पुर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष लाजवंती झा, जिला पार्षद निर्मल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन, जिला मंत्री सह नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र, मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह, महामंत्री संजीव यादव, डिम्पल विश्वास,अमीर राम,अमीत कुमार सिंह, गुड्डू यादव, सुभाष सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश भगत, प्रदीप सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।