चण्डी स्थान में सम्पन्न हुआ चेंज फ़ॉर श्योर का नौवां रक्तदान कैम्प

चण्डी स्थान में सम्पन्न हुआ चेंज फ़ॉर श्योर का नौवां रक्तदान कैम्प 

चेंज फ़ॉर श्योर की महत्वाकांक्षी योजना 12 महीने 12 कैम्प के नौवें रक्तदान शिविर का उद्घाटन माँ चण्डी की धरती विराटपुर में हुआ । शिक्षा सेवी और राष्ट्रपति पदक विजेता श्री रंजीत कुमार सिंह, सोनबरसा नगर के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, चण्डी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष शंभू  प्रसाद सिंह, माँ चंडी युवा क्लब के अध्यक्ष सह बीजेपी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह, राजीव  सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

संस्था के सदस्यों ने आगत अतिथियों को पाग, चादर और मोमेंटो देकर स्वागत किया । इस रक्तदान शिविर में ग्रामीणों के साथ साथ दूर दूर से आये रक्तवीरों ने भी रक्तदान किया । खबर लिखे जाने तक 12 यूनिट रक्त का संग्रहण हो चुका था तथा और भी रक्तवीर लाइन में लगे हुए थे ।

इस आयोजन के समन्वयक वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि चेंज फ़ॉर श्योर के इस 12 महीने 12 कैम्प के मुहिम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है । इससे न केवल ग्रामीण स्तर पर युवा रक्तदान को लेकर जागरूक होंगे अपितु वह औरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर पाएंगे ।

मौके पर वीरभद्र सिंह, शुभम भारती, आनंद वर्मा,  डिम्पल दीवाना, सुनील कुमार भानु, नितीश कुमार, छोटू सिंह, सुभाष सिंह, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, शुभम, अमित सिंह, प्रदीप फौजी, बंटी, छोटू, मयंक, अटल और अमरजीत आदि मौजूद थे।

ज्ञात हो कि चेंज फ़ॉर श्योर के 12 महीने 12 कैम्प के पहले कैम्प का शुभारंभ भी माँ चण्डिका के दरबार से ही शुरू हुआ था, लगातार आठ कैम्प के बाद यह नौवां कैम्प पुनः विराटपुर में ही सम्पन्न हुआ ।