कोपरिया रेलवे स्टेशन के परामर्श दात्री समिति सदस्य बने बनमाईटहरी मंडल अध्यक्ष अनील यादव
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक (वा०) समस्तीपुर ने अपने रेलवे बोर्ड का पत्र संख्या-2023/TG-l/30/(SCC) /0l, dated-12/22/2023 के माध्यम से पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत कोपरिया स्टेशन के रेलवे स्टेशन परामर्श दात्री समिति (SCC) के सदस्य पद पर (01) बीजेपी के बनमाईटहरी मंडल अध्यक्ष अनील यादव, (02) ज्ञानेंद्र कुमार बीजेपी मंडल अध्यक्ष सलखुआ, (03) मिथिलेश कुमार भगत भाजपा नेता सलखुआ, (04) राजकिशोर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर और (05) सिद्धार्थ सीधू पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहरसा को मनोनीत किया है।
मालुम हो कि उक्त रेलवे स्टेशन परामर्श दात्री समिति (SCC) के सदस्य पद पर मनोनीत किये जाने पर सभी सदस्यों ने अपने केन्द्रीय व राज्य के तथा जिला संगठन के नेताओं सहित पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक (वा०) समस्तीपुर का आभार प्रकट किया है।