स्थानांतरित थानाध्यक्ष का विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

स्थानांतरित थानाध्यक्ष का विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

सोनवर्षा राज (सहरसा)(आससे) 
सोनवर्षा राज थाना परिसर में बुधवार को स्थानांतरित थानाध्यक्ष का विदाई व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का  आयोजन किया गया. पूर्व प्रमुख कुमार मोलेश सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने स्थान्तरित थानाध्यक्ष प्रमोद झा व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार को पाग चादर माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया.इस दौरान वक्ताओं ने 
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रमोद झा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपेक्षा की. स्थानांतरित थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि यहां के लोगों से भरपूर प्यार व सहयोग मिला. जो भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शांति व्यवस्था बहाल रखना पहली प्राथमिकता बताते हुए आमजनों से सहयोग की अपील की. मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार, यातायात थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत,व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह,अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह,मुख्य पार्षद मनीष कुमार,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विरेंद्र शेखर, डॉ नवीन कुमार,राजीव कुमार सिंह मुन्ना,उप प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव,अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रसाद सिंह,जितेंद्र सिंह उर्फ पुटन सिंह, नवीन सिंह, लगमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिनाश कुमार उर्फ कुंदन सिंह,देहद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निर्भय सिंह,श्याम बिहारी केडिया,पैक्स अध्यक्ष यशवंत सिंह बुलबुल,मनमोहन केडिया,मंटुन सिंह,संजय विश्वास, पप्पू झा, सुभाष यादव,शादाब आलम सोनू,ललन यादव,पंसस आजाद कुमार,अमरेंद्र सिंह बबन, सरपंच प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे