विशेष समकालीन अभियान के तहत सोनबरसा राज थाना पुलिस ने तीन आरोपीयों को विभिन्न मामले में किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । विशेष समकालीन अभियान के तहत सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि दिनांक 18/12/2023 को विशेष समकालीन अभियान के तहत रंजीत कुमार उम्र 21 वर्ष पिता अदयानंद पौद्दार ग्राम शाहपुर, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को अपाचे मोटरसाइकिल नम्बर BR-09AJ-6627 से परिभ्रमण करते 13.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस संदर्भ में सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 296/2023 दिनांक 18/12/2023 धारा 30(a), 41(i) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही साथ एनबीडब्लयू वारंटी (1) बिजेन्द्र यादव पिता सफीन्द्र यादव ग्राम गढ़ अमृता (2) बलराम यादव पिता अबध यादव ग्राम नवटोलिया दोनों थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को भी गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।