पुल के दोनों तरफ पक्की सड़कें नहीं बनने से आवागमन में होती है परेशानी

प्रतिनिधि, सौर बाजार

पुल के दोनों तरफ पक्की सड़कें नहीं बनने से आवागमन में होती है परेशानी

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के भपटीया चौक से रोता दमगढ़ी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में नदी पर विगत कई वर्षों पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है लेकिन पुल के दोनों तरफ मुख्य सड़क मार्ग से पक्की सड़क का सम्पर्क नहीं हो पाया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई चलते राहगीर एवम वाहन चालक ने बताया की पुल के दोनों तरफ इस कदर बालू का ढेर बना हुआ है जिससे गुजरते समय वाहन का चक्का फंस जाता है जिससे निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ जाती है। बताया जा रहा है की पुल निर्माण कार्य पूरा को लेकर कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन मुख्य सड़क से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पाया है जिससे निर्मित पुल का कोई फायदा नहीं मील रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया की किसी तरह जल्द ही पुलसे  मुख्य सड़क का सम्पर्क स्थापित किया जाए जिससे आवागमन में सुविधा मिल सके।