सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक ईनामी अपराधी सहित अलग अलग मामले में तीन अपराधी को की गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक ईनामी अपराधी सहित सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 265/23 के दो प्राथमिक अभियुक्त और एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को की गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकारों को बताया कि दिवा गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ग्राम विराटपुर स्थित मां चण्डी स्थान के प्रांगण में 25,000 रुपये का ईनामी अपराधी रौशन कुमार पिता विलास यादव ग्राम बसबिट्टी , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। उक्त गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी रौशन कुमार को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। (2) सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 265/2023 दिनांक 16/11/2023 धारा 351,323,307,379,504,506,34 भादवि के प्राथमिक अभियुक्त (1) सिंकु कुमार मिश्र उर्फ ओमबाबू (2) प्रिंस कुमार मिश्र दोनों का पिता सुन्दरकान्त मिश्र ग्राम लगमा, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया है। (3) एनबीडब्ल्यू वारंटी अनवर आलम पिता जसीम उद्दीन ग्राम सिर्रही , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार चारों अभियुक्त पर कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।