मशरूम उत्पादन की तकनीक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

गया, बिहार से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

मशरूम उत्पादन की तकनीक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन 

बाराचट्टी(गया):-गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सोभ में  बृहस्पति को विशेष केंद्रीय सहायता योजना कर तहत मशरुम उत्पादन की तकनीक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में प्रखंड ककी 25-25 क्लस्टर की चार गांव यथा कोहबरी,चांदो, रोही और सोभ की महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है ,जिसमे मशरूम की खेती  की तकनीक ,प्रसंस्करण एवम उसकी मार्केटिंग पर विशेष बल दिया गया।  इधर रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद ने मशरूम की खेती क्लस्टर में करने पर विशेष बल दिया है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पीयूष पांडेय ने जानकारी देते हुवे बताया कि मशरूम पर विभिन्न योजनाये राज्य सरकार कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही है । इसमे 90 प्रतिशत अनुदान पर मशरूम किट वितरण योजना ,झोपड़ी में मशरूम की खेती पर 50 प्रतिशत तथा स्पान उत्पादन इकाई योजना पर 50 प्रतिशत अनुदान की योजना चलाई जा रही है मशरूम उत्पादन एक स्वरोजगार की बेहतर विकल्प के रूप मे देखा जा सकता है इस मौके पर एटीएम प्रेमरंजन निराला ,बालमुकुन्द प्रसाद, रामदेव प्रसाद,समर्थ संस्था के प्रतिनिधि सहित सैकड़ों महिलाएं भाग ली।