सोनबरसा राज (सहरसा)! आज दिनांक 29दिसम्बर, 2023,मोदी गारंटी, भारत विकसित संकल्प यात्रा, सोनबरसा मंडल के, बरेठ, बड़गांव, अतलखा, एवं बैठमुसहरी शक्ति केंद्र पर सफलता पुर्वक, कार्यक्रम करवाया गया,जिस कार्यक्रम मे,उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, किसान समृद्धि, स्वास्थ्य विभाग, आदि भारत सरकार के कल्याण कारी योजना का केम्प के माध्यम से जनमानस की समस्या को त्वरित कार्यवाही की जाती है,सात ही,एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का सीधा लाईव प्रसारण के माध्यम जन जन तक पहुंचाया जाता है,
उक्त कार्यक्रम मे सभी विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहते हैं, उक्त कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष, शालिग्राम मिश्र, पुर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बवन,क्षेत्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा कोशी विभाग अमीर राम, आईटी सेल के सौरव कुमार, सभी पंचायत प्रतिनिधियों, एवं हजारों की संख्या में लाभार्थियों ने भाग लेकर, कार्यक्रम से रूबरू होकर काफी उत्साहित दिखा,अंत मे सभी उपस्थित महानुभावों लाभार्थियों को विकसित भारत बनाने, एवं भारत की एकता और अखंडता को भविष्य में कायम रखने के लिए संकल्प कराया गया














