पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जयंती

समाचार डेस्क

13-मधेपुरा लोकसभा के अंतर्गत 74-सोनबरसा विधानसभा के पुर्वी मंडल बैठमुसहरी शक्ति केंद्र नाथटोला  महादलित मुहल्ला मे भारत के पुर्व प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी वाजपेयी जी जयंती समारोह का आयोजन किया गया,  सर्वप्रथम वंदेमातरम गीत कार्यक्रम को प्रारंभ कर माननीय अटल जी तेलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, कार्यक्रम  की अध्यक्षता, मंडल अध्यक्ष शालिग्राम मिश्र ने किया, कार्यक्रम मे कोशी विभाग अनुसूचित जाति मोर्चाके क्षेत्रिये प्रभारी अमीर राम, विधान सभा विस्तारक विनोद कुमार, ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व तथा मोदी सरकार के 9साल मे आम अवाम के लिए कल्याणी योजना पर चर्चा किया गया, कार्यक्रम को  अमर सिंह,पप्पू झा,सौरव कुमार, आनंद कुमार,शिवकुमार, राजकुमार मंडल,ललन सादा,चिंतन सादा,हीरा सादा जीवन आदि लोगों ने सम्बोधित किया  ,कार्यक्रम के अंत मे दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया, 
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एकमत से भारत माता की जय, वंदेमातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, अ टल बिहारी वाजपेयी अमर रहे ,की नारा के साथ सुरेश सादा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की की धोषणा किया