गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
84 बोतल विदेशी शराब के साथ एक चालक सहित टेंपू जप्त
गया, डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग अधिकारी निरीक्षक प्रणेश कुमार के नेतृत्व में जी टी रोड पर वाहनों की जांच किया जाता है। समेकित जांच चौकी डोभी चेक पोस्ट पर जी टी रोड पर वाहनों की जांच के क्रम में एक काला रंग की टेंपू जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 3631 है। जप्त किए गए टेंपू के वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग के गस्ती टिम टिम ने टेंपू को तलासी लिया तो तलासी में बैठने वाले सिटी के निचे बाक्स में 84 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। टेंपू समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति धंनगाई गांव के नरेश पासवान के पुत्र प्रोसोतम कुमार बताया गया है यह जानकारी उत्पाद विभाग अधिकारी निरीक्षक प्रणेश कुमार ने पत्रकारों को बताया उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग अधिकारी अवर निरीक्षक सोनू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक निरज कुमार, होमगार्ड जवान मौके पर मौजूद रहे।