सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना एवं गस्ती के दौरान एक ट्रक पर लोड 558 लीटर विदेशी शराब, एक मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल की बरामद, दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहा सफल, पुलिस कार्रवाई में जुटी

सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना एवं गस्ती के दौरान एक ट्रक पर लोड 558 लीटर विदेशी शराब, एक मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल की बरामद, दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहा सफल, पुलिस कार्रवाई में जुटी

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना एवं गस्ती के दौरान एक ट्रक पर लोड 558 लीटर विदेशी शराब, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन की बरामद, दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहा सफल, पुलिस कार्रवाई में जुटी। 
मालुम हो कि उक्त मामले की जानकारी एक प्रश्न के उत्तर में सोनबरसा राज थाना के अपर थानाध्यक्ष लाला कुमार ने देते हुए बताया कि दिनांक 06/12/2023 को सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में  मैं अपर थानाध्यक्ष लाला कुमार, पुलिस अवर निरिक्षक मनोज कुमार सिंह, पुलिस अवर निरिक्षक सुशील कुमार चौधरी के साथ थाना रिजर्व गार्ड के साथ समय करीब 00.30 बजे रात्रि में सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के ग्राम विराटपुर स्थित नवीन चौक से गढ़बाजार जाने वाली रास्ते में एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR-19D- 2210 है एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 19 M - 4369 है को जैसे ही देखा हमसभी आगे बढ़े तबतक में वाहन रोक कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो व्यक्ति भागने में सफल हो गया। जब ट्रक की तलाशी लिया तो एक मोबाइल फोन सेमसंग कंपनी का एवं 558 लीटर विदेशी शराब मिला, फलस्वरूप ट्रक ,  शराब, मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।