विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोनवर्षा प्रखंड के 4 पंचायत लगमा, महुआ, कोपा, खजुरहा में कार्यक्रम हुआ आयोजित
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोनवर्षा प्रखंड के 4 पंचायत लगमा, महुआ, कोपा, खजुरहा में संकल्प रथ का आगमन हुआ।
जहां पर भारत सरकार द्वारा विकसित भारत के लिए चल रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एवं वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और बीजेपी नेताओं द्वारा विस्तार से चर्चा किया गया।
लगमा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सहरसा विधायक आलोक रंजन जी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत सोनवर्षा के मुख्य पार्षद सह बीजेपी जिला मंत्री मनीष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह, समिति प्रतिनिधी बालकृष्ण झा, पूर्व मुखिया खेलन झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सरपंच प्रतिनिधी मंटून यादव, डिंपल विश्वास, संजीव यादव, सुधांसु झा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लोग उपस्थित थे।
साथ हीं अन्य पंचायत के कार्यक्रम में बीजेपी नेता अमीर राम, अमरनाथ सिंह, सोनू सिंह, मोनू झा, सचिन सिंह, अखिलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शंभु सादा, मुखिया प्रतिनिधि बबलू महतो, अमित कुमार, आशा कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यकर्ता और सभी विभाग के लोग उपस्थित थे।
मुख्य आकर्षण नैनो स्प्रे वाला ड्रोन रहा।