1700 किलोमीटर के पद यात्रा पर निकले अजय दास सुरेंदर मेहता त्रिशूल गदा सनातन धर्म के ध्वज हाथ में लेकर

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
 
1700 किलोमीटर के पद यात्रा पर निकले अजय दास सुरेंदर मेहता त्रिशूल गदा सनातन धर्म के ध्वज हाथ में लेकर 

झारखंड के हजारीबाग 1700 किलोमीटर की पदयात्रा दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना के बाद संपन्न होगी।पद यात्रा पर निकले अपने सहयोगियों के साथ सभी के हाथ मे भगवा रंग के सनातन धर्म के ध्वज, त्रिशूल,गदा लेकर पद यात्रा को निकाल पड़े अजय दास ने यह बताएं कि झारखंड राज्य से 1700 किलोमीटर यात्रा जी टी रोड होते हुए बाराचट्टी पहुंचे बजरंगी होटल में रात्रि विश्राम किया गया शुबह बाराचट्टी से मंजिल की ओर यात्रा अजय दास सुरेंदर मेहता के साथ सतीश सिंह उर्फ लाल सिंह लाल सिंह के दर्जनों सहयोगी डोभी सीमा तक साथ दायें। 
अजय दास ने संवाददाता से बातचीत में कहा कि पद यात्रा के उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनवाना जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाना इस यात्रा कि मिशन है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या राम लला मंदिर,मथूरा कृष्ण भगवान को दर्शन करते हुए वृंदावन होते हुए दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना के बाद यात्रा संपन्न होगी।