सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी की 139 वें स्थापना दिवस मनाया
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी की 139 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वाजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। ध्वाजारोहण के उपरांत कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते देखे गए।
मालुम हो कि विगत 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और तब से प्रति वर्ष कांग्रेस पार्टी अपना स्थापना दिवस ध्वाजारोहण कर स्थापना दिवस मनाती आई है। फलस्वरूप विगत 1885 में गठित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 139 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रखण्ड कांग्रेस पार्टी सोनबरसा राज के कार्यकर्ताओं ने सोनबरसा राज प्रखण्ड में ध्वाजारोहण कर समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर सोनबरसा राज प्रखण्ड के कांग्रेस पार्टी नेता सुरेन्द्र नारायण सिंह, तारणी ऋषिदेव, कुलानंद झा, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह आदि दर्जनों नेता व कांग्रेसीजन उपस्थित थे।