सोनबरसा राज थाना पुलिस ने अलग अलग स्थान से दो शराब कारोबारी को 05-05 लीटर देशी चुलाई गयी महुआ शराब के साथ की गिरफ्तार

सोनबरसा राज थाना पुलिस ने अलग अलग स्थान से दो शराब कारोबारी को 05-05 लीटर देशी चुलाई गयी महुआ शराब के साथ की गिरफ्तार

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अलग अलग स्थान से दो शराब कारोबारी को 05-05 लीटर देशी चुलाई गयी महुआ शराब के साथ की गिरफ्तार , भेजा न्यायायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु सहरसा न्यायालय। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सोनबरसा राज स्थित नरेश चौधरी पिता स्वर्गीय पूरण चौधरी ग्राम सोनबरसा राज एवं ग्राम मोहनपुर स्थित बबन यादव पिता स्वर्गीय विशो यादव ग्राम मोहनपुर दोनों का थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को 05-05 लीटर देशी चुलाई गयी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 303/23 धारा-30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 कायम करते हुए माननीय न्यायालय  सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।