प्रतिनिधि,सौर बाजार
विभिन्न जगहों से अलग अलग मामले में 04 आरोपियों को सौरबजार थाना पुलिस ने की गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा
सौर बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अलग अलग मामले में सौर बाजार थाना पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की दान चकला गांव निवासी विजय यादव के पुत्र अंशु कुमार को एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, नगर पंचायत सौर बाजार वार्ड नंबर दो निवासी मुन्ना पंडित के पुत्र आदित्य कुमार को चोरी के सामान के साथ मौके पर गिरफ्तार किया गया, सौर बाजार निवासी राजेन्द्र गुप्ता के पुत्र कुन्दन कुमार को अवैध शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकी रामपुर गांव निवासी जंगल यादव के पुत्र हरेराम यादव को पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है, सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।