सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में कृषि विभाग ने खरीफ फसल का आंकलन हेतु शुरू किया क्राप कटिंग कार्यक्रम

सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में कृषि विभाग ने खरीफ फसल का आंकलन हेतु शुरू किया क्राप कटिंग कार्यक्रम

सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने स्वयं किया खरीफ फसल धान की क्राप कटिंग

10×5 मीटर में 17.450 किलोग्राम पाया गया उत्पादन, 35 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन का लगाया गया अनुमान

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में खरीफ फसल धान की पैदावार आंकलन हेतु कृषि विभाग के द्वारा क्राप कटिंग करने की कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के शाहपुर गाँव में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार के द्वारा खरीफ फसल धान की क्राप कटिंग किया गया एवं उत्पादकता को परखा गया। 
मालुम हो कि प्रखण्ड क्षेत्र के शाहपुर गाँव निवासी किसान मनोज कुमार सिंह के खेत में धान फसल का क्राप कटिंग 10×5 मीटर में किया गया। जिसमें 17.450 किलोग्राम उत्पादन पाया गया। जो लगभग 35 क्विंटल प्रति एकड़ होने की अनुमान लगाया गया है। 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में धान की फसल का क्राप कटिंग कराया जा रहा है। जिसमें वजन कर पैदावार की जानकारी लिया जा रही है। क्राप कटिंग के समय प्रखण्ड के सांख्यिकी पदाधिकारी खगेश कुमार, कृषि समन्वयक संजीव कुमार, किसान सलाहकार दीपक कुमार सिंह, शाहपुर गाँव के किसानों आदि उपस्थित थे।