सोनबरसा राज अस्पताल में जनता को नहीं मिलती है दवा सुई मुफ्त, प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव से महिला की हो रही है मौत

https://youtu.be/dMPr2o6cjpI?si=XEvGuoOZyIY7qW5d

सोनबरसा राज अस्पताल में जनता को नहीं मिलती है दवा सुई मुफ्त, प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव से महिला की हो रही है मौत

महिला डाक्टर की पद रिक्ती से महिला मरीज की नहीं हो पा रही है समुचित उपचार

अस्पताल प्रशासन की मनमानी से जनता में है आक्रोश, प्रशासन नहीं दे रही है ध्यान

अस्पताल की विडियो हो रही है वायरल

समाचार डेस्क जी एम एन टीवी न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज अस्पताल में गरीब परिवारों के महिलाओं जो प्रसव करवाने हेतु भर्ती होती है उसके अभिभावकों के साथ किस तरह से अस्पताल कर्मी चाहे वह डाक्टर हों या नर्स एवं एएनएम पेश होती है आप इस विडियो और फोटो से स्पष्ट समझ सकते हैं कि उक्त अस्पताल में जनता को क्या सुविधा मिल रही है।

आपको बताते चलेंकि गत दिन ही एक महिला की मौत प्रसवपीड़ा व रक्तस्राव से हुई है। इसमें भी परिजनों का कहना था कि एएनएम व डाक्टर के द्वारा रुपये की मांग की गई थी रुपये नहीं रहने के कारण मैं रुपये नहीं दिया तो दवा सुई नहीं दी गई और महिला प्रसव के बाद प्रसवपीड़ा व रक्तस्राव अधिक होने के कारण दम तोड़ दी।
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज अस्पताल में क्या सरकार दवा सुई बिक्री करने के आपूर्ति करती है या फिर मरीजों को देने के लिए, यह एक अहम सवाल है। ऐसा नहीं है कि यह कोई नया मामला है ऐसा प्रायः मामला सामने आती है और फिर अस्पताल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक के बाद घटीत मामले पर चर्चा के बाद मामले जब शांत हो जाती है तो फिर वही कारनामा चालू हो जाती है। सोनबरसा राज अस्पताल मौत के लिए बनी है या अमीर और रुपये वाले के लिए या फिर गरीब परिवारों के लिए यह एक सोचनीये प्रश्न है। प्रखण्ड और जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वरना यह अस्पताल को मौत की अस्पताल ही कहना उचित होगा।