एक संयुक्त टीम के द्वारा किया गया जब्ती और दो लोगो को गिरफ्तारी

एक संयुक्त टीम के द्वारा किया गया जब्ती और दो लोगो को गिरफ्तारी

 

समाचार डेस्क

 

मिलिट्री इंटेलीजेंस, लखनऊ (यूपी) के सूचना के आधार पर, श्री एच. के. गुप्ता, कमांडेंट, 29वी वाहिनी एस०एस०बी०गया (बिहार) के दिशा निर्देशन में श्री रवि शंकर कुमार, उप कमांडेंट के नेतृत्त्व में ‘जी’/ मुख्यालय समवाय धनावा, गया एवं स्थानीय पुलिस मगध मेडिकल पुलिस स्टेशन गया, के समन्वय के द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया I संयुक्त टीम के द्वारा, दी गयी सूचना के आधार पर एयरपोर्ट चौक मेन रोड (गया-डोभी रोड), मगध मेडिकल पुलिस स्टेशन गया, जिला-गया (बिहार) से दिनांक 05/11/2023 को 2050 बजे दो (02) व्यक्ति 01. इंद्रजीत कुमार, उम्र-लगभग 20 वर्ष पुत्र योगेन्द्र शर्मा, ग्राम-हवेली, खड़गपुर, वार्ड नंबर 20 चितवा टोला, पीओ+पीएस-हवेली, जिला- मुंगेर (बिहार)-181213 और 02. सोनू कुमार, उम्र- लगभग 21 वर्ष पुत्र गोपाल प्रसाद साह ग्राम-हवेली खड़गपुर, वार्ड नंबर 13, कन्हैया टोला, पीओ+पीएस-हवेली, जिला-मुंगेर (बिहार)-181213 को पकड़ा गया । पकडे गए दोनों व्यक्तियो से सौ –सौ रूपये के 633 नोट जिनका मूल्य 63,300/- के जाली भारतीय मुद्रा और 02 मोबाइल फ़ोन, ओलिव ग्रीन रंग का एक बैग तथा रूपये 110/- भारतीय मुद्रा बरामद किया गया I पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को बरामद उपरोक्त जब्त सामानों के साथ दिनांक 05.11.23 को 2315 बजे मगध मेडिकल पुलिस स्टेशन, जिला-गया (बिहार) को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया है