Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनबरसा राज प्रखण्ड में कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय में बराबर लटकी रहती है ताला

MD Arvind Kumar Singh Loading... ,
सोनबरसा राज प्रखण्ड में कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय में बराबर लटकी रहती है ताला

जिला मुख्यालय सहरसा में कार्यक्रम पदाधिकारी के आवास पर चलती है कार्यालय
रोजगार सेवक भी नहीं आते हैं प्रखण्ड कार्यालय, जनता और जनप्रतिनिधियों में है आक्रोश

समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज प्रखण्ड में प्रायः दिन कार्यक्रम पदाधिकारी का कार्यालय रहती है बंद, बैठक के दिन खुलती है कार्यालय। फलस्वरूप रोजगार सेवक से लेकर कार्यालयकर्मी  तक कार्यालय में कार्य नहीं कर जिला मुख्यालय सहरसा में कार्यक्रम पदाधिकारी अभिशेख आनन्द के निवास व रोजगार सेवक के निवास स्थान पर चलती है मनरेगा योजना आदि का कार्य। वहीं जरूरतमंद जनप्रतिनिधियों और जनता कार्यक्रम पदाधिकारी और रोजगार सेवक से मुलाकात के लिए महिनों इंतजार करते रहते हैं। 
मालुम हो कि 21 पंचायत के सोनबरसा राज प्रखण्ड का एक भी मुखिया व जनप्रतिनिधियों कार्यक्रम पदाधिकारी व रोजगार सेवक से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कारण आफ द रेकार्ड में प्रशासनिक में मनमानी राशि, प्राक्कलन बनने में मनमानी राशि, नापी पुस्त में मनमानी राशि, चाहे साईड पर काम हो या नहीं हो नापी पुस्त तैयार हो जाती है। जो बाहर पढ़ाई करता है, मजदूरी करता है और जो महिला गृहणी है उसका भी नाम लेबर की सूची में लगा दिया जाता है। जाब कार्ड तैयार कर दिया जाता है। फलस्वरूप कागज पर चल रही है सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में मनरेगा आदि का योजना । 
ज्ञात हो कि प्रखण्ड क्षेत्र में प्राक्कलन के अनुरूप एक भी योजना पूर्ण नहीं होने से सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रही है। यदि सही रुप से मनरेगा आदि योजना की उच्च स्तरीय जांच की जाए तो शायद ही कोई अभिकर्ताओं और पदाधिकारी बच पाएंगे। लेकिन इस ओर किसी वरीये  पदाधिकारियों का ध्यान नहीं रहने के कारण सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर लूट हो रही है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें