छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आई एच आर सी सी फोरम के तहत किया गया मानवाधिकार जागरूकता बैठक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आई एच आर सी सी फोरम के तहत किया गया मानवाधिकार जागरूकता बैठक

रिपोर्ट अशोक शर्मा की


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आई एच आर सी सी फोरम (अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच) के तत्वाधान में सूरजपुर के चंद्रा होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में फोरम के चेयरमैन आदरणीय जी . के. पाण्डेय, लीगल एडवाइजर आदरणीय नीरज मदन जी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नवनियोजित सदस्यों को आई डी कार्ड और सर्टिफिकेट दिया गया। नव नियोजित सदस्यों में नवाज शरीफ सूरजपुर जिले के एंटी करप्शन सेल चीफ के तौर पर नियोजित हुए। साथ ही हालीमा सूरजपुर ब्लॉक प्रेसिडेंट (महिला सशक्तिकरण यूनिट) के रूप में एवं पम्मी गुप्ता, बसंती बैगा, पूजा कुमारी, प्रदीप राजवाड़े ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किये। सभी सदस्यों ने मानवाधिकार के वास्तविक सिद्धांत को समझा और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ भी लिए। चेयरमैन एवं कानूनी सलाहकार के द्वारा कई तरह की कानूनी जानकारी भी दी गई और मौके पर ही कई लोगों के समस्याओं का भी समाधान बताया गया।